Saturday, 26 November 2011

Power Slap !!


अगर एक तमाचे से ही सब अच्छा हो जाता 
तो मैं भी जाकर उनको दो चार लगा आता 
खूब होते फिर चर्चे मेरी साहस के भी 
और तब मैं भी सच्चा देशभक्त कहाता  

विकट समस्या आन पड़ी है देश में मेरे
बड़ा झमेला, वक्त कहाँ है पास में मेरे तेरे
कितना अच्छा होता गर दो मिनट में ही निपटता
तो मैं भी जाकर उनको दो चार लगा आता 

बढती मंहगाई भुखमरी और भ्रस्टाचार
अकर्मठ नेता, निष्क्रिय जनता, सब लाचार
        मिटेगा कष्ट नहीं, लाख लगाओ Pawar को Slap 
          बता खुदा कहाँ से लाऊं मिटा सके वो Power Slap    

  खोज के देखें, गर वो  Power Slap  मिल जाता 
तो मैं भी जाकर उनको दो चार लगा आता 

अगर एक तमाचे से ही सब अच्छा हो जाता 
तो मैं भी जाकर उनको दो चार लगा आता

रजनीश .....

 

6 comments: