Saturday, 17 March 2012

inspiredbydj --हम ख्वाब दिखाने वाले हैं !!



यह रचना पूरी तरह से मेरी original रचना नहीं है. Its inspired  by  DJ (Deepa Jain ). She is extremely talented writer. This is link of her blog http://inspiredbydj.blogspot.com/
Do check her blog you'll find some very good poems,stories and nice thoughts


हम ख्वाब दिखाने वाले हैं !! 

कुछ पगले पूछें, दुनिया से क्या लेकर जाने वाले हैं,
उन्हें बता दें, हम तो सब कुछ यहीं उड़ाने वाले हैं,
जो बच जाये, नौ पुश्तों के नाम कराने वाले हैं,
वो भाव पूछने वाले हैं, हम रूप परखने वाले हैं,
वो ख्वाब देखने वाले हैं, हम ख्वाब दिखाने वाले हैं!

उनकी चाहत खुशियों की, हम खुशियों की सौगात दिखाने वाले हैं, 
उनका जीवन बेरस बेसुर, हम जीवन सरगम की साज सुनाने वाले हैं 
उनका हमें कोई सरोकार नहीं, हम उनकी सरकार चलाने वाले है,
वो रंग बनाने वाले हैं, हम रंगीन बनाने वाले है, 
वो ख्वाब देखने वाले हैं, हम ख्वाब दिखाने वाले हैं!

उनके आँगन बारिश को तरसें,हम उनके घर बरसात कराने वाले हैं, 
उनकी रातें ठंडक में ठिठुरें, हम उनके घर आग लगाने वाले हैं,
उनका हमें कोई सरोकार नहीं, हम उनकी सरकार चलाने वाले है,
वो मत देने वालें हैं, हम मत पाकर मतवाले हैं,
वो ख्वाब देखने वाले हैं, हम ख्वाब दिखाने वाले हैं!

1 comment:

  1. Bahut badhiya... Tum aur bhi acchi kavitae karne lage ho.. :)

    ReplyDelete